जानसठ में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोहन सिंह अहलूवालिया भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ।
- फोटो : KHATAULI
कोरोना से लड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र उपाय
जानसठ। केंद्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहन सिंह अहलूवालिया ने कहा कि सोशल डिस्टेंसग ही कोरोना से एकमात्र बचने का उपाय है। इस महामारी से लड़ने के लिए बाजार की मिलावटी चीजों का बहिष्कार कर शुद्ध शाकाहारी भोजन लें।
शनिवार को कस्बे के मोहल्ला बुधकटेड़ा निवासी एबीएसए राकेश वालिया के निवास स्थान पर केंद्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य मोहन सिंह अहलूवालिया ने पत्रकारों को वार्ता के दौरान बताया कि देश आज कोरोना वायरस जैसी बीमारी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन, लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र इससे लड़ने का हथियार है। बाजार में दूध से मिलने वाली चीजें मिलावटखोरों की वजह से जहरीली हो गई हैं, जिसके कारण कैंसर जैसी घातक बीमारियां आम लोगों में बढ़ रही हैं। अहलूवालिया ने बताया कि मिलावटखोरी को रोकने के लिए हर नागरिक को आगे आने की जरूरत है, तभी हम इस मिलावटखोरी के धंधे को बंद करवा सकते हैं। इस दौरान सहकारी समिति तिसंग के चेयरमैन राजन वालिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, निकुंज वालिया, सोमपाल कश्यप, उबेर हुमायूं, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमित कसाना आदि मौजूद रहे।