बिना मास्क के घूमने पर कार्रवाई होगी
जानसठ। पुलिस प्रशासन ने लोगों को चेताया कि बिना मास्क के घर से बाहर निकलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कस्बे के मुख्यमार्ग और गली मोहल्लों में एनाउंसमेंट किया। पुलिस ने चेताया कि कोरोना महामारी के चलते बुजुर्गों और बच्चों को किसी भी कीमत पर घर से बाहर ना निकलने दें। उनके बाहर निकलने से उनके स्वास्थ्य को खतरा बन सकता है।