संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के दो इंटर कॉलेज में शीघ्र ही स्मार्ट क्लास संचालित होंगी। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और नई मंडी के सरस्वती विद्या मंदिर एलईडी पैनल लगाने का प्रस्ताव दिया है।
सदर विधायक और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की ओर से विधायक निधि से अलग-अलग दो प्रस्ताव दिए गए हैं। बताया कि लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 75 इंच एलईडी पैनल विद तीन ओपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। जिस पर करीब 4.43 लाख रुपये का खर्च आएगा।
नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर स्मार्ट एलईडी की व्यवस्था की जाएगी। जिस पर करीब सात लाख रुपये का खर्च आएगा।
तस्वीरों और वीडियो से समझना होगा आसान
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट क्लास शुरू होने से विद्यार्थियों को केवल किताबों और ब्लैक बोर्ड तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा। विज्ञान, गणित और अन्य विषयों के कठिन अध्याय को चित्र, वीडियो, ग्राफिक्स और डिजिटल सामग्री के माध्यम से समझाया जा सकेगा। इनसे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।