सोमवार को आरोपी शिक्षिका को संस्थान से दूर रखा गया और यहां दूसरी शिक्षिका ने स्कूल का संचालन किया। करीब एक घंटे तक बच्चों ने पढ़ाई की। गणमान्य लोगों ने सहयोग किया। मंगलवार से विधिवत रूप से पूरे समय के लिए विद्यालय खुलेगा। तृप्ता त्यागी को जांच पूरी होने तक अभी शिक्षण कार्य से दूर रखा गया है।
क्या है मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर को अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से बेरहमी से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना ली। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगी और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठ रही है। आरोपी शिक्षिका पर केस दर्ज हो चुका है।
यह भी पढ़ें: Alert: नौ व 10 को ट्रेन के सफर से पहले पढ़ें ये खबर, लंबी दूरी की 37 और 170 लोकल व मैमू का संचालन रहेगा रद्द
खुब्बापुर गांव में किस दिन क्या हुआ
24 अगस्त : पहाड़ा नहीं सुनने पर छात्र को पिटवाया।
25 अगस्त : वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की।
26 अगस्त : शिक्षिका पर केस, सुलह भी कराई गई।
27 अगस्त : पीडि़तों ने कहा, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई।
28 अगस्त : मुस्लिम समाज की पंचायत बेनतीजा।
29 अगस्त : यू-ट्यूबर जुबैर के खिलाफ मुकदमा।
30 अगस्त : माकपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।
31 अगस्त : पुलिस ने वीडियो की जांच आगे बढ़ाई।
01 सितंबर : एबीएसए ने लिए शिक्षिकाओं के बयान।
02 सितंबर : स्कूल संघ ने आयोग के सलाहकार से की मुलाकात
03 सितंबर : स्कूल में रविवार की छुट्टी।
04 सितंबर : एक घंटे के लिए खुला स्कूल।