फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटेसरा के आबाद हत्याकांड में छह लोग नामजद

विज्ञापन
कुटेसरा में तौल क्लर्क का शव पहुचने पर मृतक के घर तैनात पुलिस बल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कुटेसरा के आबाद हत्याकांड में छह लोग नामजद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कुटेसरा गांव में खेत की डोल काटने के विवाद में हुई तौल क्लर्क आबाद की हत्या के मामले में उसके पिता ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

कुटेसरा निवासी और त्रिवेणी शुगर मिल देवबंद में तौल क्लर्क के पद पर तैनात आबाद की हत्या से पूरा गांव कुटेसरा गमजदा है। खेत पर मामूली विवाद में शुक्रवार रोजा इफ्तार के बाद कहासुनी के बाद हुए घटनाक्रम में उसकी घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या को अंजाम देने में उसी के परिवार के लोग शामिल हैं। मृतक के बुजुर्ग पिता अब्दुल कय्यूम का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों में इस बात को लेकर गम और गुस्सा था कि उन्हीें के खानदानी आरोपियों ने हमारा परिवार उजाड़ दिया। मृतक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लाइसेंसी बंदूक से मासूम उर्फ सोनू पुत्र मेहरबान ने आबाद को गोली मारी। इसके अलावा एक राय होकर घर में घुसकर हत्या करने में मुख्य आरोपी मासूम उर्फ सोनू एवं उसका भाई मुर्तजा पिता मेहरबान, ताहिर और उसके दोनों पुत्र फबरे आलम और जुल्ला को आरोपी बनाया गया। आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। शनिवार दोपहर बाद शव पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें