फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह नए मतदान केंद्र और 84 बूथ बढ़े

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिले में छह नए मतदान केंद्र और 84 बूथ बढ़े
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिले में छह मतदान केंद्र और 84 बूथ बढे़ हैं। इस संबंध में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में चर्चा की। जनपद में अब मतदान केंद्रों की संख्या 920 हो जाएगी।
डीएम ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का संभाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं, जिसके क्रम में मतदेय स्थलों का संभाजन के लिए समय सारणी निर्धारित की गई है। विधायक उमेश मलिक, राजनीतिक दलो के जिलाध्यक्षों, सचिव व प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। 15 सितंबर को कंट्रोल टेबल की एंट्री की जाएगी तथा 17 सितंबर को विधानसभा क्षेत्रवार सभी संलग्नकों सहित मतदेय स्थलों की सूची को जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं। आयोग के निर्देशानुसार जिन बूथों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, उन पर नया बूथ बनाया जाना है। इस प्रकार जनपद में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथ का सम्भाजन करने के पश्चात 84 नए बूथों का निर्माण किया गया है। जनपद में इस प्रकार छह नए मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। जनपद में अब मतदान केंद्रों की संख्या 920 हो जाएगी। इन नए मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थलों की सूची सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराते हुए दावे और आपत्तियां प्राप्त कर ली गई हैं, जो शीघ्र ही निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। डीएम ने बताया कि अब पहचान पत्रों को रजिस्टरी डाक से मतदाताओं को उनके पते पर उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है। जनपद को अगस्त माह में आयोग से 9433 पहचान पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से 2200 पहचान पत्रों की रजिस्ट्री कराकर मतदाताओं के पते पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें