फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में छह अंतर्जनपदीय चोर पकड़े, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंसूरपुर। पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर तथा तार चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्य अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। तीन चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपी कैंटर में सवार थे। उनसे 1.40 लाख रुपये, तार, हथियार बरामद हुए।


सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात मंसूरपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर तथा तार चोरी करने वाले चोर कैंटर में घूम रहे हैं। वे कहीं भी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने धौला पुल के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक आयशर कैंटर को जब रुकने का इशारा किया गया, तो कैंटर को गांव बेगराजपुर की तरफ दौड़ा दिया। उसमें से उतरकर कुछ लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बाकी तीन को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
सीओ ने बताया कि घायल आरोपी मुजफ्फरनगर खालापार कोतवाली के गांव वहलना निवासी जोगिंदर सिंह, थाना शाहपुर के गांव बसी निवासी नौशाद, जनपद गाजियाबाद के तुरबनगर निवासी जॉनी है। गिरफ्तार आरोपी जनपद मेरठ के थाना सरधना के गांव कुलंजन निवासी साहुल तथा सरधना क्षेत्र के ही गांव मदारपुरा निवासी अनुज है। छठवां गिरफ्तार आरोपी जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी, प्रेम नगर निवासी एहसान अली है।
विज्ञापन


गिरफ्तार चोरों के कब्जे से आइशर कैंटर, एक तमंचा, कारतूस , तीन चाकू, चोरी किए गए तार तथा ट्रांसफार्मर चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। सभी चोरों का चालान कर दिया गया। गिरफ्तार आराेपियों के खिलाफ मुजफ्फरनगर व आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें