फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के छह मामले मिले, 96 हुए सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बृहस्पतिवार को छह मामले मिले हैं। सक्रिय केस की संख्या 96 हो गई है। कुल 192 जांच कराई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि अब तक कोरोना संक्रमण के 37 हजार 168 मामले मिल चुके हैं। पांच साल से अधिक उम्र के छह नए मामले सामने आए हैं। पांच साल से कम उम्र के सक्रिय केस की संख्या जिले में अब दो हो गई है। जिले में 15 संक्रमित कोरोना मुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराने का कार्य किया जा रहा है। सामाजिक दूरी अपनाने और मास्क का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिले में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है। विभाग की ओर से लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का प्रयास है। किशोरों को दूसरा टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोगों से जागरूकता के साथ टीकाकरण अभियान में हिस्सेदारी का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें