फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मांडी के मामले की जांच करेगी एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव की दोना फैक्टरी के मजदूर नेपाल के रहने वाले अर्जुन की आठ महीने पहले हुई मौत की फाइल भी खुल गई है। बंधनमुक्त कराए गए मजदूरों के बयान के आधार पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक पूर्व प्रधान के पौत्र अंकित बालियान और सुपरवाइजर शिवा त्यागी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा बताया कि जांच के लिए एसआइटी गठित की गई है।
विज्ञापन

बंधनमुक्त हुए मजदूरों ने अपने बयानों में नेपाल के रहने वाले अर्जुन उर्फ टोपी की पिटाई और मौत होने की जानकारी दी है। मजदूरों का कहना है कि अभियुक्त शिवा त्यागी और अंकित बालियान ने अर्जुन की निर्मम पिटाई की थी। मौत के बाद शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया था। तितावी थाने में तभी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी।
पुलिस ने अब इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है। विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। शिवा को पकड़ा जा चुका है, जबकि अंकित की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि प्रकरण में तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मानव तस्करी, श्रम अधिनियम, मारपीट, डराना और धमकाना समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें