फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका में कूड़ा कलेक्शन कंपनी कर्मचारियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही कंपनी कर्मचारियों पर टाउन हॉल में हमला बोल दिया गया। कुछ युवकों ने कंपनी कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कंपनी की ओर से सफाई कर्मचारी संघ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए। मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। हमले और मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
विज्ञापन

शहर के 55 वार्डों में कूड़ा कलेक्शन का काम देख रही कंपनी जेएस एनवायरों के कर्मचारियों पर टाउन हॉल में दोपहर के समय कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। करीब ही लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की वीडियो कैद हो गई। कंपनी के सहायक प्रबंधक सन्नी त्यागी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह अपने स्टाफ के साथ पालिका ईओ के साथ वार्ता के लिए गया था। ईओ कार्यालय नीचे कंपनी कर्मचारी जब उनका इंतजार कर रहे थे तो पालिका में कार्यरत कुछ वाहन चालकों ने उनके साथ मारपीट की।
मारपीट में कंपनी कर्मचारी सन्नी व अंशुल घायल हो गए। आरोप है कि कर्मचारियों को गुंडों ने चाकू और पिस्तौल दिखाकर भी धमकाया। आरोप लगाया कि कंपनी की कुछ महिला कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। कुछ दिन पूर्व ग्रांड प्लाजा मॉल की घटना का संदर्भ देते हुए एक व्यक्ति की ओर से कंपनी प्रबंधक के साथ भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि यह घटना सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष नीरज बिड़ला के इशारे पर की गई। उधर अध्यक्ष नीरज बिड़ला का कहना है कि घटना उनकी जानकारी नहीं है। वह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए हुए थे। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य देख रही कंपनी जेएस एनवायरों के प्रबंधक नितेश चौधरी का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें