फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों को किया मंगल तिलक

Sat, 21 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भैयादूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्नेह और विश्वास के पर्व भैयादूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर प्रभु से उनके जीवन की मंगल कामना की। जिलेभर भैया-दूज के पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाइयों ने विवाहित बहनों के घर पहुंचकर तिलक कराया। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किया।  
विज्ञापन


जनपद में भैयादूज पर्व पर उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को स्नेह और विश्वास का तिलक किया। भाइयों ने भी बहनों की जीवन रक्षा और जीवन के हर संघर्ष में सहयोग का व्रत लिया।

मिठाइयां खिलाकर बहनों ने प्रभु से भाइयों के जीवन की मंगल कामना की। तिलक के साथ परंपरागत रूप से गोले भेंट किए गए, जो भाई बहनों के घर नहीं पहुंच सके उनकी बहनों ने गोले पर ही तिलक कर भैयादूज पर्व निभाया। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंटकर पर्व की खुशियां मनाई। विवाहित बहनों के शहरों और गांवों में पहुंचने के लिए सड़क मार्गों पर वाहनों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


बाजारों में भी भैयादूज पर्व की रौनक रही। खील बताशे, मिठाई, फल और गिफ्ट की दुकानों पर गहमागहमी रही। भैया-दूज तिलक के फोटो, सेल्फी, व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेजने की होड़ रही। एसएमएस के जरिए भाई-बहनों ने अलग-अलग अंदाज में भैया-दूज की शुभकामनाएं दी। छोटे बच्चों ने भी हर्ष के साथ यह त्यौहार मनाया।

पर्व की वजह से शहर और कस्बे के बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम ही दिखी। जिले के ग्रामीण अंचल में भैया-दूज पर्व मनाने का विशेष उत्साह रहा। परंपरागत रूप से बहनों को कोथली भेजी गई।  

उधर, मीरापुर कस्बे में भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व पर बहनों ने परंपरागत कथा सुनकर अपने भाइयों के मस्तक पर तिलक कर उनके दीर्घ जीवन की कामना की। त्योहार मनाने के लिए अनेक भाई भी अपनी बहनों के घर गए। त्योहार के अवसर पर कस्बे में काफी भीड़भाड़ रही। हाईवे पर भी वाहनों का जबरदस्त आना-जाना रहा। त्योहार के कारण प्राइवेट और रोडवेज बसों के फेरे भी बढ़ाए गए थे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस गस्त भी जारी रही।  

भैयादूज पर जाम से हाल हुआ बेहाल, घंटों फंसे रहे वाहन
मुजफ्फरनगर। भैयादूज पर शहर में उमड़ी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई। प्रमुख चौराहों से लेकर सड़क तक जाम रही। इससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गंतव्य को जाने वाले वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन काम नहीं बन सका।        

दिवाली पर्व को लेकर प्रशासन ने बड़े वाहनों की शहर में एंट्री पर पाबंदी लगाई हुई है। बाजार में भी वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से स्थान चिह्नित किए गए। शनिवार को भैयादूज के पर्व पर दिन चढ़ने के साथ यातायात का दबाव बढ़ता गया। 11 बजे के बाद हालात इस कद्र बेकाबू हुए कि प्रमुख सड़कों के साथ चौराहे जाम से कराह उठे।

महावीर चौक, शिव चौक, प्रकाश चौक और अस्पताल तिराहे पर हालात सबसे अधिक विकट रहे। यहां पर दो मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को एक से डेढ़ घंटे बिताना पड़ा। जाम के कारण नागरिकों, दुकानदारों को भी दिक्कतें हुईं। दिनभर हालात काबू से बाहर रहे। टाउन हाल रोड पर डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें