फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजपाल सिंह पुंडीर खाप के मुखिया चुने गए

Mon, 22 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ब्रजपाल सिंह को पगड़ी पहनाते खाप के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजपूत बिरादरी में पुंडीर खाप के मुखिया चुनने के लिये पिपलहेड़ा गांव में पंचायत हुई। इसमें ब्रजपाल सिंह पुंडीर को खाप का मुखिया चुना गया। उन्हें पगड़ी पहनाकर खाप की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचायत में पुंडीर खाप के मुखिया कैडी निवासी गजे सिंह की मौत के बाद पुंडीर खाप के अगले उत्तराधिकारी का चयन करना था। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे ठाकुर कर्ण सिंह और संचालन कर रहे नरेंद्र मुखिया ने वहां मौजूद पुंडीर वर्ग के  सभी 12 गांवों के ग्रामीणों की रजामंदी के बीच पिपलहेड़ा गांव के ब्रजपाल  सिंह पुंडीर को पुंडीर खाप का मुखिया नियुक्त किया। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष के रूप में  कैडी निवासी फरजंद अली को चुना गया। इसके बाद उन दोनों को पुंडीर खाप की पगड़ी पहनाई गयी । इस दौरान मुख्य रूप से ठाकुर कुलदीप सिंह, चेयरमैन  जयप्रकाश, प्रधान प्रदीप, ठा पिरतोश, डॉ सुभाष, ओम राणा, पवन  सिंह, टीकाराम, मुरसलीन प्रधान, नरेश ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान गुजरहेड़ी, नंगला पिथौरा, पिपलहेड़ा, भैसानी इस्लामपुर, गोगवांन  जलालपुर, हिरनवाड़ा, महावतपुर, कैडी,  हरड फतहपुर, हिंड, सिक्का खपराना  के राजपूत बिरादरी के लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें