फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिक्षा ऋषि की पुण्यतिथि आज, भागवत पीठ में तैयारियां पूरी

Mon, 14 Jul 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
श्री शुकदेव आश्रम में हेलीपेड का निरीक्षण करते एडीएम प्रशासन एवं अन्य अधिकारी। संवाद। - फोटो : देवकली मंदिर में पूजन करते भक्त।
विज्ञापन
मोरना/शुकतीर्थ। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में वीतराग स्वामी कल्याण देव महाराज की 21 वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई जाएगी। प्रबंधकों ने तैयारियां पूरी कर ली है। कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से अधिकारियों ने वार्ता की तथा स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन




हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ से चलकर 10.55 पर श्री शुकदेव आश्रम के हेली पैड पर उतरेगा। सीएम 1 घंटा 50 मिनट भागवत पीठ में रहेंगे। एडीएम प्रशासन संजय कुमार, एसडीएम जैनेंद्र कुमार तथा सीओ डॉ़ रवि शंकर ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से भेंट की तथा पुण्यतिथि कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की।
अक्षय वट क्षेत्र और सभागार का निरीक्षण किया। सीएम के आगमन को लेकर तीर्थ में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीओ के मुताबिक पार्किंग श्री शुकदेव आश्रम परिसर से बाहर रहेगी। जांच के उपरांत अतिथि, श्रद्धालु आदि सभागार में पहुचेंगे।
विज्ञापन



ट्रस्टी एवं प्रबंधक ओमदत्त देव ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक मिथलेश पाल, एमएलसी वंदना वर्मा, हरियाणा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री एमएल रंगा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रद्धांजलि समारोह में पहुचेंगे।
उधर, देर शाम डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा ने हेली पैड क्षेत्र तथा सभा स्थल परिसर का दौरा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। पंचायत कर्मियों ने हेली पेड तथा मुख्य रास्तों पर सफाई अभियान चलाया।
सुरक्षा कर्मियों ने आश्रम परिसर की जांच की। हरियाणा सीएम श्री शुकदेव आश्रम में ही रहेंगे।
-
रुद्र महायज्ञ में पूर्णाहुति देंगे सीएम
मोरना/शुकतीर्थ। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के ट्रस्टी ओमदत्त देव ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह श्री शुकदेव आश्रम श्री डोंगरे भागवत भवन में प्रातः 10.30 से 12.00 बजे तक आयोजित होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री शिक्षा ऋषि के समाधि मंदिर में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सिद्ध अक्षय वट तथा श्री शुकदेव मंदिर में पूजन करेंगे। सभा की अध्यक्षता हरियाणा के पूर्व डीजीपी केपी सिंह करेंगे।
-
मनोकामना पूरी हुई, अक्षय वट का धागा खोलेंगे सीएम
मोरना। हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी सोमवार को भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में सिद्ध अक्षय वट पर बंधा मन्नत का धागा भी खोलेंगे। लोक सभा सांसद के रूप में नायब सिंह 1 जनवरी, 2022 को शुकतीर्थ पहली बार आए थे। तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी के साथ आये नायब सिंह सैनी ने अक्षय वट की पूजा कर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया था। श्री शुकदेव मंदिर के पुरोहित सुमन कृष्ण शास्त्री ने वट वृक्ष पर अनुष्ठान कराकर मन्नत का धागा बंधवाया था। शास्त्री बताते है कि हरियाणा राज्य का सीएम बनने के बाद उनकी भागवत पीठ आने की इच्छा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें