विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने गंभीर मामलों में संलिप्त रहे अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर उनकी घेराबंदी की है। हाल ही में एक दर्जन अपराधियों पर यह कार्रवाई की गई। अब से पहले चुनाव के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में 44 हजार से ज्यादा शरारती तत्वों के खिलाफ कोर्ट में रिपोर्ट भेज चुकी है। 23 हजार से ज्यादा लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। 18 लोगों पर मुचलका पाबंद होने के बाद भी झगड़ा करने के कारण कई लाख रुपये का जुर्माना कराया गया है।
नई मंडी कोतवाली
पुलिस ने शाहपुर थाने के गांव कुटबी निवासी सुनील पुत्र सुरेंद्र कश्यप, चांदपुर शाहपुर निवासी मोहित पुत्र बलवीर, तुगलकपुर पुरकाजी निवासी पुष्पा पत्नी जनार्धन व गैंग लीडर कुटबा शाहपुर निवासी दीपक पुत्र जयपाल पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। आरोपी आर्थिक व भौतिक लाभ की पूर्ति करने के लिए अवैध असलाह रखकर पुलिस पार्टी पर जान से माने की नीयत से फायरिंग करने व फिरौती के लिए बच्चों का अपहरण करने का अपराध करते है।