फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फाल्गुन उत्सव के पहले दिन लगाई श्याम के नाम की मेहंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्याम परिवार दो मार्च को निकालेगा निशान यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति तीन दिवसीय श्री श्याम वंदना रंग रंगीला फाल्गुन उत्सव मनाएगी। दो मार्च को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं ने श्याम नाम की मेहंदी लगाई।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को श्याम प्रेमियों को श्याम नाम की मेहंदी लगाई गई। दो मार्च को खाटू श्याम की भव्य विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। तीन मार्च को भव्य एवं विशाल संकीर्तन नई मंडी रामलीला भवन में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन गायिका मोना महेता और बहादुर सैनी कैथल शामिल होंगे। निशान यात्रा में शिव चौक पर बाबा श्याम की आरती की जाएगी। इसके बाद निशान यात्रा प्रारंभ की जाएगी। यात्रा में श्याम बाबा स्वर्ण रथ पर सवार होंगे। यात्रा में डीजे के साथ-साथ ढोल, नासिक ढोल भी शामिल होंगे। समिति के मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, राजीव गर्ग, अनुज गर्ग, रिंकू गर्ग, विकास अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें