फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ गंगा स्नान मेले में नहीं उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
शुकतीर्थ में सुनसान पड़ा गंगा का तट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नहीं खुलेंगे शुकतीर्थ के मंदिर और धर्मशालाओं के कपाट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में 31 मई से एक जून यानि दो दिन चलने वाला गंगा स्नान मेला कोरोना के चलते का स्थगित हो गया है। यह मेला जिला पंचायत की देखरेख में चलता है। जिला पंचायत की ओर से भी मेले पर स्थगित करने की पहले ही मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन

शुकतीर्थ में गंगा तट पर काफी वर्षों से एक वर्ष में दो बार गंगा स्नान मेला का आयोजन होता चला आ रहा है। मेले में लाखों श्रद्धालु आकर गंगा स्नान करने के साथ ही अनेकों प्रकार के अनुष्ठान भी करते हैं। शुकतीर्थ के संतों ने भक्तों से अपील की है कि वह लॉकडाउन का पालन करें और जितना भी हो सके अपने गांव व घरों में रहकर ही अनुष्ठान करें। लॉकडाउन व कोरोना वायरस के चलते मंदिरों व धर्मशालाओं के कपाट भी नहीं खुलेंगे। सीओ भोपा राम मोहन शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन का कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा। फिलहाल मेले का आयोजन स्थगित है। आगे जो उच्च अधिकारियों का आदेश होगा उसके तहत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें