फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन पढाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम कालेज ने शुरू कराया ई-लेक्चर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी ब्रेक लग गया है। श्रीराम कालेज के समस्त शिक्षक घर पर रहते हुए ‘वर्क फ्रॉम होम’ के द्वारा अपने सभी छात्र-छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम के अनुरूप ई-लेक्चर के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, ताकि सभी छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। इसके आलावा छात्र छात्राओं को ई-असाइनमेंट भी दिए जा रहे हैं। छात्र-छात्राएं इस सुविधा का भरपूर फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

संस्था के निदेशक डॉ आलोक गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई न छूटे इसके लिए सभी शिक्षक अपने स्वयं के लेक्चर्स को ऑनलाइन रिकॉर्ड कर रहे हैं और व्हाट्सप्प पर अपलोड कर रहे हैं। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो। विद्यार्थी इन लेक्चर्स को एप के द्वारा भी सुन सकते हैं। चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न आनलाइन प्लेटफार्मों का उपयोग करके उनकी शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें