फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में रुक गए शहर में चल रहे सारे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते विकास कार्य पूरी तरह रुक गए हैं। वित्तीय वर्ष समाप्ति को लेकर आनन-फानन में काम पूरे करने में जुटे अधिकारियों ने सब कुछ रोक दिया है। नगर पालिका परिषद ने 14वें वित्त के साढ़े आठ करोड़ रुपये से 91 कार्यों के टेंडर जारी किए थे, लेकिन 25 मार्च को इन्हें खोला नहीं गया। इस धनराशि को 31 मार्च तक खर्च किया जाना था। टेंडर नहीं खुलने सेे काम शुरू ही नहीं हो सके। नगर पालिका ने अब टेंडर खोलने की तिथि 10 अप्रैल निर्धारित कर दी है। नगर पालिका में इससे पहले भी चार करोड़ की राशि से विकास कार्य चल रहे थे लेकिन लॉकडाउन के चलते सभी काम बंद हैं। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि काम बंद पड़े हैं। टेंडर खुलने की तिथि 10 अप्रैल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें