मुजफ्फरनगर। श्री खाटूश्याम सेवा प्रचार समिति नई मंडी के रामलीला भवन में दो दिवसीय श्री श्याम अखाड़ा एवं फाल्गुन महोत्सव का आयोजन कर रही है। पहले दिन श्याम नाम की मेहंदी और दूसरे दिन कीर्तन होगा।
नईमंडी के रामलीला भवन के प्रांगण में समिति अध्यक्ष विशाल गोयल एवं कृष्ण गोपाल मित्तल ने प्रेसवार्ता में बताया कि 28 और 29 मार्च को श्री श्याम अखाड़ा एवं फाल्गुन महोत्सव का आयोजन होगा। पहले दिन श्याम नाम की मेहंदी का आयोजन होगा। दूसरे दिन गोलो धाम सेवा समिति के द्वारा कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
समिति के पुनीत गोयल, हिमांशु गोयल ने बताया कि श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार, छप्पन भोग और शृंगार कलकत्ता के फूलों से किया जाएगा। दो दिन कार्यक्रम शाम को छह बजे से प्रारंभ होंगे। इस दौरान कमल सिंघल, विपिन गुप्ता, पुनीत गुप्ता, अर्चित सिंघल, तुषार सिंघल, पुनीत गर्ग, गौरव गौतम, आशीष गोयल मौजूद रहे।