फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुनाफे का दिखाया सपना, आंख खुली तो कटी मिली जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हरियाणा की प्राइवेट कंपनी के मालिक ने शहर के 61 व्यापारियों से तीन करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों को 12 प्रतिशत प्रतिमाह मुनाफा देने का झांसा दिया गया। शुरुआत में तो पैसा दिया गया, लेकिन बाद में खाते में समस्या आना बताकर पैसा देना बंद कर दिया। पीड़ितों का दावा है कि आसपास के जिलों में मिलाकर 700 करोड़ रुपये की ठगी की गई। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत से मिलकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन



नई मंडी के नाला पार निवासी मनमोहन गोयल के साथ सभी पीड़ितों ने सोमवार को एसपी सिटी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। एसपी सिटी को बताया कि हरियाणा स्थित कंपनी के मालिक दीपक मलिक हैं, उनकी चार कंपनी हैं। मुजफ्फरनगर में रहने वाले राम किशोर व रोहतक निवासी दीपक पार्टन, रोहतक निवासी गोविंद और जय भगवान प्रमोटर हैं।



आरोपियों ने शहर के एक होटल में कार्यक्रम कर बताया था कि उनकी कंपनी में पूंजी निवेश पर हर माह 12 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। कंपनी के मालिक ने सभी से ऑनलाइन बात की थी। कहा था कि जब भी पैसा वापस मांगा जाएगा, उसी दिन पैसा लौटा देंगे। इसके बाद शहर क्षेत्र निवासी 61 लोगों ने 50 हजार से लेकर 13 लाख रुपये तक मोटी रकम निवेश कर दी।
विज्ञापन


पीड़ितों ने एसपी सिटी को बताया कि उन सभी लोगों से तीन करोड़ रुपये से ज्यादा रुपया कंपनी में निवेश किया है। अब कंपनी ने मुनाफे के रुपये देने बंद कर दिए हैं। सभी ने आशंका जताई है कि शहर में और भी लोगों से ठगी की गई है। यह रकम 700 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

प्रमोटरों ने काफी कहने-सुनने के बाद कंपनी के मालिक से ऑनलाइन बात कराई। उसने पैसा मांगने पर हत्या, दुर्घटना में मौत, झूठे मुकदमे मेंं फंसाने की धमकी दी। एसपी सिटी ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जांच नई मंडी सीओ को सौंपी है।



केंचुआ खाद का प्लांट लगाने के नाम पर ठगे थे पांच करोड़
मुजफ्फरनगर। फरवरी माह में सहारनपुर की एक कंपनी ने भी यहां रहने वाले पचास से अधिक लोगों से पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की थी। आरोप है कि सहारनपुर के गांव मांझीपुर निवासी हाजी इकराम व उनकी कंपनी के लोगों ने मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम आयोजित तक किसानों का केंचुआ खाद बनाने के प्लांट के बारे में जानकारी देकर झांसे में लिया था। कंपनी ने प्लांट लगाने के नाम पर ठगा था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी जुनेद को गिरफ्तार किया था। कंपनी केे मालिक सहित कई आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें