ग्रामीण के पैर में मारी गोली
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। खेड़ीगनी गांव में देर रात अपने घर जा रहे ग्रामीण के पैर में किसी ने गोली मार दी। घटना की सूचना फुगाना पुलिस को दी गई। घायल अवस्था में ग्रामीण को शामली के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
थाना फुगाना के गांव खेड़ीगनी का रहने वाला ब्रहसपाल (48) पुत्र अतर सिंह रविवार को देर रात के समय बाहर से अपने घर जा रहा था। ग्रामीण का कहना है कि घर में घुसते समय गली में पीछे से आए एक व्यक्ति ने उसके पैर में गोली मार दी तथा फरार हो गया। घटना की सूचना ग्रामीण ने थाना फुगाना पुलिस को दी। फुगाना पुलिस ने बताया कि ब्रहसपाल को शामली के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। अब तक घटना की तहरीर फुगाना पुलिस को नहीं दी गई है।