खतौली। अन लॉकडाउन में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार ही बाजारों को खोला तथा बंद किया जा रहा है। शुक्रवार को बाजार दोपहर एक बजे बंद करते समय व्यापारियों को सामान समेटने में समय लग रहा था। इसी बीच दुकान खुला देख पुलिस और व्यापारियों में नोकझोंक हो गई।
व्यापारियों का कहना है कि शुक्रवार को बाजार बंद करने का समय एक बजे तय किया गया है, ऐसी स्थिति में दुकानें बंद करतेे कुछ समय लग जाता है, जो पुलिस टीम को नागवार लगता है। पुलिस चाहती है कि ठीक एक बजे पूरा बाजार एक साथ बंद मिले। शुक्रवार को जब दुकानदार अपनी दुकान का सामान अंदर रखकर बंद करने रहे थे तो इसी समय पहुंची पुलिस टीम ने दुकानदार के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसको लेकर व्यापारियों में रोष पनप रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जब व्यापारी वर्ग हर प्रकार से प्रशासन के साथ है, फिर यदि किसी दुकानदार को दुकान बंद करने में कुछ मिनट अधिक लग जाती है, तब उसके साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। व्यापारियों ने यह मुद्दा उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही है।