फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल और लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल और लैपटॉप चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग जानकीदास निवासी गुलफाम पुत्र सादिक की शामली रोड स्थित मार्केट में मोबाइल शॉप है। वह पुराने मोबाइल रिपेयर करने के साथ ही री-सेल का भी काम करता है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने गुलफाम की दुकान का शटर फाड़कर अंदर से करीब 15 पुराने री-सेल व रिपेयर के मोबाइल और गुलफाम का लैपटॉप चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह दुकान का शटर उखड़ा देख गश्त करती पुलिस ने पीड़ित को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पीड़ित ने मौके पर आकर घटना की तहरीर दी। एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज निकलवाई गई है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें