फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

भौराकलां। सिसौली निवासी दुकानदार की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह खेत पर जाने के लिए निकले दुकानदार की लाश शाम के समय सदरूद्दीननगर मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल के पास पेड़ से लटकी मिली। मृतक के बड़े भाई ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है किसी ने उसके भाई की हत्या करके शव को यहां लटकाया है।
विज्ञापन

कस्बा सिसौली निवासी अरविंद (35) पुत्र अतरसिंह कसबे में ही परचून की दुकान करता था। वह मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम के समय अरविंद की लाश सदरूद्दीननगर मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल के पास पेड़ पर लटकी मिली। शव की गर्दन में सफेद प्लास्टिक की रस्सी कसी हुई थी, लेकिन उसके पैर जमीन पर टिके हुए थे। शव मिलने की सूचना पर अरविंद के परिजन भी मौके पर जा पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति पर अरविंद की फांसी लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। शाम को मृतक के बड़े भाई डॉ बहादुर ने अज्ञात के खिलाफ उसके भाई की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसओ विरेंद्र कसाना का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। उसके भाई की ओर से अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें