फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री को लुभाने लगा मुजफ्फरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होगी खुदाई फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में सभासद व सपा नेता बाबर अंसारी के आवास पर खुदाई फिल्म के प्रोड्यूसर व अभिनेता डॉक्टर अब्दुल जब्बार अंसारी पहुंचे। उन्होंने अपनी शुरू हो रही फिल्म खुदाई की शूटिंग के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत सभासद बाबर अंसारी के यहां पहुंचे प्रोड्यूसर व अभिनेता डा. अब्दुल जब्बार अंसारी ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के बारे में बातचीत करते हुए बताया कि एक मार्च को मुजफ्फरनगर जिले के गांव संभलहेड़ा में फिल्म खुदाई की शूटिंग शुरू की जा रही है। इस फिल्म की कहानी एक्शन, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है। शूटिंग संभलहेड़ा के ऐतिहासिक मंदिर पंचमुखी से शुरू की जा रही है। जिले के विभिन्न स्थानों पर शूटिंग की जाएगी, जिसमें शुक्रताल भी है। यह फिल्म एजे फिल्म क्रिएशन के बैनरतले बनने वाली एक बॉलीवुड एक्शन फिल्म है। इसकी शूटिंग मुंबई में भी की जा चुकी है। अब जिला मुजफ्फरनगर के गांव संभलहेड़ा में स्थित पंचमुखी मंदिर पर शूटिंग शुरू की जाएगी। इस फिल्म के डायरेक्टर यूसुफ अली खान, सिनेमाग्राफी मनोज राज बाहर, पटकथा लेखक सलीम अहमद और यूसुफ अली खान, म्यूजिक डायरेक्टर राजा अली, कोरियोग्राफर महादेव अर्जुन, एक्शन मास्टर रोबोट जॉन फनसिस्का एंड बॉबी खान, लिरिक जमील अहमद, आर्ट डायरेक्टर अखिलेश गौर, कलाकार डॉक्टर अब्दुल जब्बार अंसारी, शिवा रिंदानी, अनिल धवन, जावेद हैदर, रमेश गोयल, अली खान, अरुण कुमार सिंह, सूरजभान सिंह, श्रीराज आदि अपने अभिनय से फिल्म में चार चांद लगाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें