संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। हरियाणा के अलग-अलग जनपदों में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में बलदेव सिंह शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सटीक निशानेबाजी की। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर देवबंद का नाम रोशन किया।
रोहतक की अभिनंदन खुशी शूटिंग एकेडमी और पानीपत की अर्जुन इंडोर शूटिंग एकेडमी में एयर पिस्टल के फाइनल मुकाबले में निशांत मलिक ने 400 में से 385 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व आयुष्मान पुंडीर ने 600 में से 584 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक, जबकि अनुष्का, वरदान, आयुष, जतिन, अंशुल, आदित्य, प्रतीक, गुरप्रीत, शिवम, यश व अक्षय राणा ने रजत पदक जीते हैं। बृहस्पतिवार को पदक जीतकर एकेडमी पहुंचे सभी खिलाड़ियों का भव्य अभिनंदन किया गया। संस्थापक पदम सिंह मलिक ने बताया कि खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नए खिलाड़ियों को भी इसी तरह की निशानेबाजी सिखाई जा रही है। जिससे कि वे अच्छा प्रदर्शन कर सरकारी नौकरी प्राप्त कर देश की सेवा कर सके।