फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमराव आंबेडकर की जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की 131वी जयंती के अवसर पर डा. आंबेडकर जागरण मंच मीरापुर के तत्वाधान में एक शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर नगरवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा का शुभारंभ फीता काटकर डा. अमित कुमार ने किया। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गयी। यात्रा में गौरव, विवेक, जोनी, पारस वाल्मिकी, नरेश, कमल सिंह पेन्टर, संदीप जाटव, सभासद संतोष देवी, मा. चन्द्रपाल सिंह, संजय, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे व क्षेत्र में आंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे में उत्तरी चमारान रविदास मंदिर से युवा कल्याण बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर सेवा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पति धन प्रकाश द्वारा किया गया। बैंड बाजों और सुंदर झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा मोहल्ला झोझगान, खादर तिराहे और मेन बाजार आदि कस्बे के विभिन्न मौहल्लों से होती हुई देर शाम रविदास मंदिर पर ही संपन्न हुई। सीओ सदर हेमंत कुमार व प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार गौतम, पूर्व चेयरमैन मियां नसीम, मुनीर सईद, मनोज चौहान, डॉ ओपी गौतम, प्रधान सुनील कुमार बारी, प भानू शर्मा, डॉ रमेश कुमार, बाबूराम आदि मौजूद रहे। उधर देहात के गांव भूराहेड़ी में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी व मोनू प्रधान ने किया।इस दौरान जगत सिंह, सुखपाल सिंह, जल सिंह आदि मौजूद रहे।
सिखेडा। क्षेत्र में संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव जयंती धूमधाम से मनाई गई । इस मौके पर भीम आर्मी ने जयंती पर झाँकियाँ निकाली जो संत रविदास मंदिर से गांव के मुख्य मार्ग से निकल कर वापिस मंदिर पर समाप्त हो गई । संयोजक चेतन कुमार ने बताया कि भंडूरा में परमिशन लेकर पहली बार सर्व समाज के लोगों के सहयोग से बडी धूमधाम से जयंती मनाई गई । पूर्व प्रधान बालिस्टर,प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र पाल,रविन्द्र फौजी, नीरज कुमार, रामेश्वर सिंह,डा0मित्तर पाल, प्रसन्न, सतीश, बालिंदर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मोरना। डा. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयन्ती के अवसर पर गांव चोरावाला में प्रधान सर्वेश उर्फ बीरू ने फीता काटकर शुुभारम्भ किया। गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का गांव में कई स्थानों पर ग्रामवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। मुख्य रूप से पूर्व प्रधान दल सिंह, महावीर, तेजबीर मास्टर, बबलू, राहुल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें