मुजफ्फरनगर। भगवान महावीर की जयंती पर शहर में रथयात्राएं निकाली गई। महावीर चौक पर भोजन वितरित किया गया। जैन मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना हुई।
जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती पर शहर में दो रथयात्राएं निकाली गई। शंातिनाथ जैन मंदिर अबुपुरा में सुबह से ही पूजा अर्चना का कार्यक्रम हुआ। यहां रथयात्रा महोत्सव में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवीण जैन, अखिलेश जैन, वरुण जैन, सुशील जैन रहे। रथयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिवचौक होते हुए वापिस जैन मंदिर पहुंची। रथयात्रा में बैंडबाजों के साथ भव्य झांकियां शामिल रही। आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, महामंत्री चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष विपिन जैन मौजूद रहे।
दिंगबर जैन पंचायती मंदिर नईमंडी में महावीर जयंती पर रथयात्रा निकाली गई। जैन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रथयात्रा महोत्सव में मुख्य अतिथि चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि हमें भगवान महावीर के अहिंसा, करुणा के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर सभासद विपुल भगटनागर, विकास गुप्ता, प्रियांशु जैन, समिति अध्यक्ष अमित जैन ने विचार रखे। रथयात्रा नईमंडी के मुख्य मार्गो से होकर निकली। रथयात्रा में बैंडबाजों के साथ भव्य झांकिया शामिल रही। दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना में महावीर जयंती पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां दूर दराज से लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
जैन स्थानक सिद्धार्थ कालोनी की ओर से महावीर चौक पर भोजन का आयोजन किया गया। अमन मुनि जी महाराज और अभिनंदन मुनि जी महाराज के सानिध्य में भोजन की व्यवस्था रही। सुबह साढे पांच बजे जैन स्थानक से प्रभात फेरी निकाली गई। नई मंडी जैन स्थानक में सुबह आठ बजे प्रवचन हुए। जैन समाज के पूरे शहर के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मनमोहन जैन, कृष्ण जैन, राजेश जैन, अनुराग जैन, प्रवीन जैन, चंचल जैन, विनोद जैन, कीमतीलाल जैन, शुभम जैन, संजय जैन, शम्मी जैन, राहुल जैन, अभिनव जैन आदि मौजूद रहे।