फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: औरंगजेब की कब्र को तोड़ने वाले को शिवसेना देगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिव सेना कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब का समर्थन करने वालों के खिलाफ मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम उमेश मिश्रा को प्रधानमंत्री के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। शिव सेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने घोषणा कर कहा कि जो भी व्यक्ति या संगठन औरंगजेब की कब्र को तोड़ेगा, उसे सिखेड़ा गांव में पांच बीघा जमीन व 11 लाख रुपये दिए जाएंगे।
शिव सेना कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर पुरानी तहसील स्थित शिव सेना कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से औरंगजेब समर्थकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद शिव सेना नेता मनोज सैनी ने कहा कि औरंगजेब ने एक क्रूर विदेशी शासक था, जिसने हिंदुओं पर अत्याचार कर हजारों मंदिरों को ध्वस्त किया।
विज्ञापन

इसके बाद भी भारत में रहने वाला कोई भी व्यक्ति औरंगजेब का समर्थन करता है तो उसकी भारत की नागरिकता समाप्त कर देश से बाहर निकाला जाए। औरंगजेब सहित सभी विदेशी क्रूर शासकों की कब्रों को हटाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व में भारत सरकार ने जो मुगल शासकों के नाम से सड़कों व नगरों का नामकरण किया है, उनके नाम बदलकर देश भक्तों के नाम से उनका नामकरण किया जाए। मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने बताया कि औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के खुल्दाबाद में है। शिव सेना ने कब्र को तोड़ने वाले को जमीन व रुपये देनेे की घोषणा की हैै। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ़ योगेन्द्र शर्मा, लोकेश सैनी, राजेश कश्यप, संजय गोयल, चेतन देव विश्वकर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, आशीष शर्मा, पुष्पेंद्र सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें