फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शिवपाल यादव का शिलापट हटाओ, फिर शुरू होगा निर्माण 

Tue, 28 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना के शुक्रताल में गंगा किनारे सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माणाधीन घाट एवं मंदिर निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के उपमंडलीय अभियंता अशोक कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का शिलापट हटाने का आश्वासन दिया, इसके बाद कार्य शुरू कराने पर सहमति बनी।      
विज्ञापन


भाजपा नेता वीरपाल निर्वाल और गंगा सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार को शुक्रताल गंगा किनारे निर्माणाधीन घाट और विश्व कल्याणी मंदिर के निर्माण कार्य को अवैध बताते हुए रुकवा दिया था। सोमवार को निर्माण कार्य शुरू करने की सूचना पर भाजपा नेता निर्वाल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए निर्माण कार्य को फिर से रुकवा दिया। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने पूर्व मंत्री शिवपाल यादव द्वारा किए गए शिलान्यास का शिलापट उखाड़ने का आश्वासन दिया, इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। साथ ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। इस दौरान गोपालाचार्य महाराज, स्वामी गंगावासी महाराज, डॉ. महकार सिंह, नीरज रायल, नीटू सहरावत, आशीष निर्वाल, कंवरपाल, विजय राठी, सन्नू राठी, हरपाल सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें