संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शिव सेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेड़ा काे पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप काल कर हत्या की धमकी दी गई है। शिव सेना नेता ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। ऐसा आरोप लगाकर पुलिस को बताया कि जिस व्हाट्सएप नंबर से काल की गई, उसकी डीपी पर पुलिस अधिकारी का फोटो लगा था।
शिव सेना नेता ने मंंडी कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप पर ग्यारह बजकर चालीस मिनट पर काल आई थी, उसे धमकी देकर कहा गया कि वह बहुत हिंदू-हिंदू करता है। वह साधु के प्रोग्राम मुजफ़्फरनगर में कराता है। यह साधु उनके नबी के बारे में गलत बोलता है।
यदि उसने डासने वाले साधु का साथ ना छोड़ा तो उसे भी कमलेश तिवारी की तरह मारेंगे, उसकी सब लोकेशन उनके पास है। जिस नंबर से काल आई थी, उसमें शुरू में 92 के साथ पाकिस्तान भी लिखा था। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।