कस्बे के मोहल्ला पछाला की मस्जिद में हुई उलेमाओं की बैठक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कस्बे के मोहल्ला पछाला की मस्जिद में उलेमाओं की बैठक हुई, जिसमें मौलाना ने रसूल की निंदा करने वाले के खिलाफ नाराजगी जताई। मौलाना इस्राइल ने कहा कि सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
मुफ्ती आस मोहम्मद कासमी ने कहा कि रामगिरी महाराज ने महाराष्ट्र के एक गांव में धार्मिक आयोजन में रसूल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, यह गलत है। रसूल की निंदा वे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर मुफ्ती शाहबाज, अब्दुल माजिद, कारी फैजान, कारी मनवर, जारीफ, हाफिज निजामुद्दीन, भूरा मलिक, हकीम कारी जारीफ व मौलाना फरजान मौजूद रहे।