जानसठ में तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी शशि सैनी अपने समर्थकों के साथ। स्
- फोटो : शाॅट की तैयारी में बल्लेबाज।
जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट शशि सैनी 66 मत लेकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने प्रदीप गर्ग को हराया गर्ग को 44 वोट मिले। सचिव पद पर योगेश गुर्जर एडवोकेट ने 64 वोट हासिल कर पांच वोट के अंतर से संजीव चौधरी को पराजित कर दिया।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रदीप कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी शशि सैनी को सर्वाधिक 66 मत मिले। दूसरे स्थान पर प्रदीप कुमार गर्ग को 44 वोट हासिल हुए। इसी पद पर प्रद्युम्न भेंटवाल को 33 मत और योगेश भेटवाल को 15 मत मिले।
सचिव पद पर योगेश कुमार गुर्जर और संजीव कुमार चौधरी के बीच कांटे का मुकाबला रहा। योगेश कुमार 64 मत लेकर विजयी हुए, जबकि संजीव चौधरी को 59 मत मिले। अबरार हुसैन 23 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रमोद कुमार को केवल 13 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कमलदीप 46 मत लेकर निर्वाचित हुए, जबकि दूसरे स्थान पर अनुज कुमार शर्मा को 37 मत मिले। रघुनाथ सिंह को 38, मोहम्मद नईम को 33 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शहजाद अली सबसे अधिक 71 मत लेकर विजयी घोषित हुए, जबकि नरेश कुमार को 52 और रमेश चंद शर्मा को 28 वोट मत प्राप्त हुए।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार और अनुज कुमार कंसल विजयी घोषित हुए। कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर सोनू कुमार विजयी रहे। सह सचिव पद पर सात्विक आर्य, परीक्षित को और साहिब आलम विजयी हुए। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न मनाया और बधाई दी।