फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य ने ब्रह्मोदय का किया विमोचन

Mon, 17 Oct 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जगदगुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा एवं चाणक्य चेतना मंच ने ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज रहे। ब्राह्मण समाज ने केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को सम्मानित किया।
विज्ञापन


जानसठ रोड के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने ब्राह्मण समाज की पत्रिका ब्रह्मोदय का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि आज के सामाजिक परिवेश में हमें बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विवाह संस्कार को लेकर विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सकारात्मक कार्यक्रम समाज में होते रहने चाहिए। 
ऐसे आयोजन से इच्छुक परिवारो को एक मंच के माध्यम से आपस में मिलने का मौका मिलता है। 

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री  डॉ. संजीव बालियान ने राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र शर्मा, शिवमोहन शर्मा, प्रदीप शर्मा रहे। संचालन कुलदीप भारद्वाज, प्रगेश गौतम रहे। आयोजन में संरक्षक जयकुमार शर्मा, सुनील शर्मा, प्रवीण शर्मा, अरुण शर्मा, मनोज शर्मा, शशिकांत शर्मा, योगेश शर्मा,        नीरज शर्मा, ब्रजेश दीक्षित, जनार्दन शर्मा, सतीश शर्मा का सहयोग  रहा।
विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष  शर्मा, बसपा नेता अरविंद राज  शर्मा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, प्रमोद कपिल, प्रेमदत्त, विनोद       शर्मा, शरद शर्मा, उमादत्त शर्मा, देवीदयाल शर्मा, सुरेश कौशिक, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, योगध्यान शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें