फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग: एनसीबी ने कैराना के युवक को दिल्ली से दबोचा, 100 करोड़ की हेरोइन के मामले में बड़ा खुलासा

Mon, 02 May 2022 08:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

कैराना के एक युवक को एनसीबी ने दिल्ली से दबोच किया। शाहीन बाग से पकड़ी गई 100 करोड़ की हेरोइन के मामले में बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में दिल्ली के लक्ष्मीनगर से कैराना निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ था। हेरोइन से होने वाली कमाई दूसरे देशों में भेजता था।

विज्ञापन


गुरुवार को एनसीबी ने दिल्ली के शाहीन बाग से 100 करोड़ की कीमत की 50 किलो हेरोइन व 47 किलो ड्रग्स और 30 लाख की नकदी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनसीबी ने दो अफगानी व एक मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिन्हें एनसीबी ने सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। 

यह भी पढ़ें: मर्डर: लाश के पास 30 मिनट तक बैठा रहा कातिल, तोड़नी पड़ी कमरे की दीवार, मंजर देख खौल उठा लोगों का खून, तस्वीरें
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को ही एनसीबी की टीम ने कैराना में दबिश देकर दो युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। शनिवार की रात भी एनसीबी ने मुजफ्फरनगर के खालापार में एक मकान से 210 किलो हेरोइन पकड़ी थी। जबकि रविवार को एनसीबी ने दिल्ली के लक्ष्मीनगर से कैराना के मोहल्ला खैलकलां निवासी शमीम को हवाला के मामले में गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी की ओर से जानकारी दी गई कि शमीम के दुबई व अन्य देशों से संबंध है। हेरोइन की कमाई का पैसा हवाला के जरिए विदेश भेजता था। हेरोइन बरामदगी प्रकरण में शमीम की पांचवीं गिरफ्तारी बताई जा रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें

वहीं मोहल्ला खैलकलां से जानकारी मिली कि शमीम करीब 10 साल पहले दिल्ली जाकर रहने लगा था। त्योहार या किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए ही कैराना आता था। कैराना में उसके दो भाई भी रहते हैं। जिनका आढ़त का काम बताया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें