फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जीएसटी टीम पर हमले में शाहनवाज राना और सद्दाम को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जीएसटी टीम के साथ बदसलूकी और हमले के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना और सद्दाम राना को जमानत मिल गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-एक के पीठासीन अधिकारी गोपाल उपाध्याय ने सुनवाई की।
विज्ञापन

पांच दिसंबर को वहलना चौक स्थित फैक्टरी में जीएसटी टीम का घेराव कर हमला किया गया था। आरोप लगाया गया था कि उग्र व्यवहार कर जांच टीम का गाड़ी पर पथराव कर पकड़े गए पूर्व सांसद कादिर राना के बेटे शाह मोहम्मद को छुड़ाने का प्रयास किया गया था। डीजीजीआई के इंटेलीजेंस ऑफिसर कौशल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने महिला अधिकारी के बयान के बाद जानलेवा हमले की धारा भी बढ़ा दी थी। बचाव पक्ष की ओर से दाखिल जमानत पर सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-एक में चल रही थी। सोमवार को आरोपी बनाए गए पूर्व विधायक शाहनवाज राना और सद्दाम राना को जमानत स्वीकृत कर ली गई। एक-एक लाख के निजी बंधपत्र पर जमानत दी गई। सुनवाई के दौरान विवेचक से कई सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें