गंगनहर से शाहिद और जैनब के शव मिले
भोपा (मुजफ्फरनगर)। मां बेटियों को बचाने के लिए गंगनहर में कूदे तेवड़ा के युवक शाहिद का शुक्रवार को मिल गया। कुछ देेर बाद जैनब की लाश में गंगनहर में कुछ दूरी पर मिल गई।
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव गांव सरवट निवासी जैनब (25) पत्नी इसरार सोमवार एक जून को अपनी दो बच्चियों इकरा (3) व मिस्बाह (2) के साथ ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी ननद भूरी पत्नी जाहिद के घर जाने के लिए निकली थी। जैनब को ननद भूरी का बेटा शाहिद (18) बाइक पर लेने सरवट आया था। तेवड़ा जाते हुए जब उनकी बाइक गांव नंगला बुजुर्ग स्थित गंगनहर झाल के पुल पर पहुंची, बाइक धीमे होने पर जैनब ने दोनों मासूम बच्चियों के साथ गंगनहर में कूद गई थी। शाहिद भी उन्हें बचाने के लिए गंगनहर में कूद गया था। चारों गहरे पानी में समा गए थे। मिस्बाह का शव ढांसरी नहर में मिल गया था। तभी से परिजन, पुलिस और पीएसी के गोताखोर बाकी तीनों की तलाश में लगे थे। शुक्रवार को जौली के पास से गंगनहर में पहले शाहिद का शव मिला और कुछ देर बाद आगे नहर में की जैनब का भी शव मिल गया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया। जिसके बाद पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मासूम इकरा की तलाश जारी है।