फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वॉलीबाल और शूटिंग में एसएफ डीएवी के छात्रों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। डीएवी पब्लिक स्कूल मेरठ की ओर से आयोजित वॉलीबाल और शूटिंग प्रतियोगिता में एसएफ डीएवी की टीम ने बाजी मारी। इसमें छात्रों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स स्टेट लेवल में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने वॉलीबाल व 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रतिभाग क मेडल झटके।
विज्ञापन


मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में वॉलीबाल अंडर 17 बालक में एसएफ डीएवी की टीम ने चंद्रनगर की टीम को 3-0 से हराकर ट्राफी पर कब्ज़ा किया। साथ ही शूटिंग अंडर-14 में टीम स्वर्ण व अंडर-17 में टीम स्वर्ण के साथ अर्थव शर्मा व अंतरिक्ष ने रजत, आरव शर्मा व तनीष गौर ने कांस्य पदक जीता। चंद्रशेखर राणा व उमा रानी ने बताया कि वॉलीबाल व शूटिंग के छात्रों का नेशनल लेवल के लिए चयन किया गया है, जिसका आयोजन जनवरी में किया जाएगा। प्रधानाचार्य एके मोहन ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान फरहान राणा, समीर, शाहनूर, वंश, काव्य, दिव्यांश, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें