फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देहरादून में नौकरी करते हुए शहर क्षेत्र के युवक ने सहकर्मी युवती को शादी का झांसा देकर लगातार तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए रखे। अब आरोपी किसी अन्य युवती से शादी की तैयारी कर रहा है, जिसकी भनक लगने पर पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद निवासी युवती करीब चार साल से देहरादून में एक निजी कंपनी में जॉब करती है। उसी कंपनी में शहर क्षेत्र के गांव निवासी आरोपी भी काम करता था। उक्त युवती ने एसएसपी अभिषेक यादव को शिकायती पत्र देकर बताया कि देहरादून में रहते हुए आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया और जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद आरोपी लगातार तीन साल तक शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करता रहा। पीड़िता का कहना है कि दो दिन पूर्व आरोपी देहरादून से बिना उसे बताए घर चला आया और उससे बात करनी बंद कर दी। युवती ने जांच की तो पता चला कि आरोपी शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी की शादी रुकवाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर एसएसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शहर कोतवाली अनिल कपरवान का कहना है कि लड़की युवक के खिलाफ देहरादून में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। पूरी घटना और घटनास्थल देहरादून का है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें