फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेन रोड गढ्डों में तब्दील, पैदल चलना भी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेन रोड गड्ढों में तब्दील, पैदल चलना भी मुश्किल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की प्रमुख सेन रोड की हालत खस्ता है। रजबहे पर बनी विश्वकर्मा चौक से लेकर जानसठ बस स्टैंड तक की यह सड़क कंक्रीट में तब्दील हो गई है। आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण पैदल चलना भी कठिन हो रहा है।
नई मंडी में जानसठ रोड को भोपा रोड तक जोड़ने वाली सड़क (सेन रोड ) कई साल से जर्जर अवस्था में है। भोपा रोड के विश्वकर्मा चौक से लेकर जानसठ रोड पर बस स्टैँड तक रजबहे पर बनी सड़क बहुत महत्वपूर्ण मार्ग है। नवीन कूकड़ा मंडी के अलावा नई मंडी का भी यह प्रमुख मार्ग है, जिस पर काफी यातायात रहता है। यहां तक कि मार्ग परिवर्तित होने पर रोडवेज की बसें भी इस मार्ग पर चलती है। यह सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। कई स्थानों पर तो गड्ढों में सड़क को तलाशना पड़ता है। लोग अनेक बार इसको बनवाने की मांग कर चुके हैं। मगर, कभी कोई सुनवाई नहीं है। इस सड़क की हालत और भी ज्यादा दयनीय होती जा रही है। इस सड़क पर हर समय लोगों का आवागमन रहता है। सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जो हर किसी के लिए मुसीबत बने हुए हैं। स्थानीय नागरिक भी जर्जर सड़क से परेशान है।
विज्ञापन

- स्थानीय दुकानदार आयुष कहते हैं कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। वाहन सवारों को भी परेशानी होती है।
- इसी मार्ग पर ऑटो रिपेयर की दुकान करने वाले सुनील कुमार कहते हैैं कि गड्ढों के कारण हर समय धूल उड़ती रहती है। नतीजतन दुकान में बैठने में भी दिक्कत होती है।
शूज विक्रेता सुजीत पुंडीर कहते हैं कि सड़क पर हर तरफ बड़े-बडेे़े गड्ढे बन चुके हैं, पता नहीं चलता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। कई बार अधिकारियों से शिकायत की, मगर अभी तक सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

53 लाख रुपये स्वीकृत, जल्द बनेगी सड़क
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का कहना है कि यह मार्ग सिंचाई विभाग का है। इसे नगर पालिका से स्वीकृत कराया है। 14 वे वित्त में इस सड़क के निर्माण के लिए 53 लाख रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। जल्द ही सड़क का निर्माण होगा।

नई मंडी में रजबहे वाली सेन रोड पर बने गड्ढों से होकर गुजरता स्कूटी सवार व्यक्ति- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी की सेन रोड पर बने गढ्डों में से जाते वाहन सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें