फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं को लगा रहा तांता

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर सजाया गया शिव चौक व गुजरती डाक कावड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डाक कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं को लगा रहा तांता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन मास का महाशिवरात्रि पर्व बृहस्पतिवार यानि आज मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि के लिए शहर और देहात के सभी शिवालय, देवालय और मंदिरों को भव्य रोशनी से सजाया गया है। मंदिरों में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हालांकि शिवमूर्ति पर बुधवार दोपहर बाद से ही त्रयोदशी का जलाभिषेक किया गया। उधर, सावन माह में पाबंदी होने के कारण इस बार हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही।
अधिकांश डाक कांवड़ियां हरियाणा के रहे, जो हाईवे से होकर शहर में शिव चौक की परिक्रमा करते गंतव्य स्थान को जाते रहे। डीसीएम और बाइकों पर शिव भक्त डाक कांवड़ लेकर आते रहे. जिससे इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। शहर में श्रद्धालु सबसे अधिक शिव मूर्ति पर जलाभिषेक करते हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव चौक को भव्य रूप से सजाया गया है। रंगीन रोशनी में नहाया शिव चौक श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। भगवान शिव की प्रतिमा का भी भव्य श्रृंगार किया गया है। शहर और देहात के सभी शिवालयों, देवालयों और मंदिरों में भी जलाभिषेक की तैयारी पूरी कर ली गई थी। संभलहेड़ा, सांझक शिवालय, जानसठ के प्राचीन महादेव मंदिर, खतौली के मराठा कालीन झारखंड शिवालय, नागेश्वर मंदिर, थानेश्वर मंदिर, ताराचंद शिवालय में भी भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते है। शिव मूर्ति पर दोपहर में दो बजे आरती और रात आठ बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त 2.39 बजे
शिव मूर्ति के पुजारी पंडित रमेशचंद्र शास्त्री ने बताया कि त्रयोदशी का जलाभिषेक बुधवार दोपहर प्रारंभ हो गया। शिव योग बृहस्पतिवार सुबह 6.40 बजे से 9.24 बजे तक रहेगा। चतुर्दशी का जलाभिषेक दोपहर में 2.39 बजे से शुरू होगा।
दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरआरएफ व अतिरिक्त पुलिस बल की रहेगी तैनाती
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर बृहस्पतिवार को जनपद के शिवालयों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक किया जाएगा। गांव सांझक, संभलहेड़ा व जानसठ के ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही शहर के भी सभी शिवालयों में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरआरएफ के साथ ही करीब डेढ़ हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शिवालयों पर तैनात रहेंगे। सभी प्रमुख शिवालयों के साथ ही शहर के भी शिवमंदिरों पर बुधवार रात से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर दिए गए हैं। मंदिर प्रबंधकों को कोविड-19 की नियमावली के तहत ही श्रद्धालुओं से जलाभिषेक कराए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ियों की भीड़ को लेकर मार्ग परिवर्तित
पुरकाजी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने से पुलिस प्रशासन ने मार्ग परिवर्तित किया। बुधवार को डाक कांवड़ व पैदल कांवड़ियों की भारी भीड़ रही। तेज रफ्तार दौड़ रही डाक कांवड़ियों से दुर्घटना होने की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा रुड़की व हरिद्वार जाने वाले वाहनों को भूराहेड़ी पुलिस चेक पोस्ट व खादर तिराहे और गंग नहर पटरी पर रोककर लक्सर रोड़ से वाया लक्सर को हरिद्वार भेजा गया। इस दौरान लक्सर रोड पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

डीजे की धुन पर नाचते गाते कावडियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर से डाक कावंड लेकर गुजरते कावडियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें