फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने जितना नुकसान किया है, उससे उतनी ही वसूली होगी : चौहान

विज्ञापन
सीएए समर्थन का बैनर लिए युवती। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिसने जितना नुकसान किया है, उससे उतनी ही वसूली होगी : चौहान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि देश की 90 प्रतिशत जनता नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में है। चेतन चौहान ने कहा कि विपक्ष ने एक वर्ग को बहकाकर प्रदेशभर में उपद्रव कराया। उपद्रव करने वाले पहली बार गिड़गिड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति का जिसने जितना नुकसान किया है, उससे उतनी ही वसूली होगी। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि शहर में हुए उपद्रव में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। किसी निर्दोष पर आंच नहीं आएगी। परमधाम न्यास के क्रांति गुरु चंद्रमोहन महाराज ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भारत की दो आंखें हैं।
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रविवार को भाजपा ने शहर में पदयात्रा निकाली। इससे पहले, राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हुई सभा में प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी के विरोध में नहीं है। इसमें 575 मुसलमानों को भी नागरिकता मिली है। 31313 लोगों को इसमें नागरिकता मिली है। इस कानून को लेकर माहौल खराब करने वाले उपद्रवी पहली बार माफी मांग रहे हैं। जिसने सरकारी संपत्ति का जितना नुकसान किया है, उससे उतनी ही वसूली होगी। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि वर्ष 1947 के बाद नागरिकता कानून में पहली बार संशोधन हुआ है। विपक्ष इस कानून को लेकर जनता को गुमराह कर रहा है। डॉ बालियान ने कहा कि जब देश का बंटवारा हुआ पाकिस्तान में हिंदू आबादी 23 प्रतिशत थी, जो तीन प्रतिशत रह गई है। भारत में मुस्लिम आबादी सात प्रतिशत थी, जो अब 19 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा कि उपद्रव में शामिल कोई भी दोषी छोड़ा नहीं जाएगा और किसी निर्दोष पर आंच नहीं आएगी।
विज्ञापन

यहां के मुसलमानों का सीएए से कोई मतलब नहीं
परमधाम न्यास के क्रांति गुरु चंद्रमोहन महाराज ने कहा कि दिल्ली के सीएम कहते हैं कि इस कानून से दो करोड़ लोग देश में आ जाएंगे। उन्हें पता होना चाहिए कि जो जबरदस्ती घुस आए हैं, ऐसे आठ करोड़ देश से बाहर भी तो होंगे। हिंदू-मुस्लिम भारत की दो आंखें हैं, यहां के मुसलमान का सीएए से कोई मतलब नहीं है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का सपना पूरा हुआ। जम्मू में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर यहां से दिल्ली तक पैदल यात्रा निकालेंगे।
खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल, उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी राजीव गुंबर, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, सुधीर सैनी, देवव्रत त्यागी, यशपाल पंवार, सुरेंद्रदेव शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, आयुष बोर्ड के चेयरमैन सुभाषचंद शर्मा, सीएए को लेकर जनजागरण अभियान के प्रभारी नितिन मलिक, विनीत कात्यान, संजय अग्रवाल, सतपाल पाल, वैभव त्यागी, मदन छाबड़ा, शरद शर्मा, सुनील शर्मा, रोहताश पाल, राजीव गर्ग, श्रीकांत त्यागी, डॉ वीरपाल निर्वाल, नितिश मलिक, रोहिल वाल्मीकि, मनोज पंवार, रमेश खुराना, अचिंत मित्तल, अशोक बाटला, हरीश अहलावत, सुनील दर्शन, अंजलि चौधरी, महेशो चौधरी, रेणू गर्ग, सरिता गौड, सुषमा पुंडीर, साधना सिंघल, बबीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंदिरों में खत्म हो जातिवाद
मुजफ्फरनगर। परमधाम के क्रांतिगुरु चंद्रमोहन महाराज ने सलाह दी कि केंद्र सरकार अयोध्या के राम मंदिर में चार पुजारी बनाए। इनमें दो ओबीसी, एक एससी और एक सामान्य होना चाहिए। देश के सभी बड़े मंदिरों में यही सोच अपना ली जाए तो देश से जातिवाद ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें