फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदार खेल दिखाने वाले पांच खिलाडिय़ों का चयन

विज्ञापन
आदर्श खेल गांव बहादरपुर खेडी विरान में वार्षिक खेल सप्ताह समारोह को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आदर्श खेल गांव बहादुरपुर-खेड़ी विरान में चल रहे वार्षिक खेल समारोह का समापन हो गया। शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया। तय किया गया है कि खेल विभाग और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ समन्वय बनाकर इन्हें खेल में आगे ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को समापन समारोह में करीब 200 बच्चों को मेडल बांटे गए। मुख्य अतिथि एमडीए सचिव आईएएस महेंद्र सिंह ने इन बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर वो खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लेते हैं तो वे शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रहेंगे ही, उनका चरित्र अच्छा बनेगा और वे देश के भविष्य के प्रबुद्ध नागरिक बनेंगे।
आईएमटी गाजियाबाद के स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर हेड डॉ कनिष्क पांडेय ने बच्चों को लगन से खेलने के लिए कहा और गांव में विकसित की गयी मूलभूत सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन

श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हमारी संस्था ने आईएमटी गाजियाबाद के साथ मिलकर बहादरपुर व खेडी विरान में बच्चों को खेल सामग्री के साथ-साथ प्रशिक्षण की खेल सुविधाएं प्राप्त कराई जा रहीं है। हमारा प्रयास रहेगा कि कम से कम जिला स्तर की प्रतियोगिताएं भी ग्राम में आयोजित कराई जाए।
आईएमटी गाजियाबाद निदेशक डॉ विशाल तलवार ने कहा कि हमारी संस्था ने पिछले दो वर्षों में इस गांव में कई कार्य किये हैं और कई सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सोच रहे हैं।
इन्होंने सराही प्रतिभाएं
कुश्ती के अर्जुन अवार्डी सुनील राणा, अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी नवीन पुनिया ने गांव के खिलाडिय़ों की सराहना की। बहादुरपुर के प्रधान भगत और खेडी विरान के प्रधान रामेश्वर मौजूद रहे।
ऐसे विकसित हो रहा आदर्श खेल गांव
- क से कबूतर की तर्ज पर क से कबड्डी भी सीख रहे हैं बच्चे
- शाम चार से छह बजे तक नहीं चलेंगे कंप्यूटर और टीवी
- गांव में खुली खेल के सामान की दुकान, केवल स्पोर्ट्स चैनल की सुविधा
- गांव में नियुक्त किया गया खेल मोटिवेटर, आंगन से मैदान तक खेलने वालों को कर रहे प्रोत्साहित

मॉडल स्पोर्ट्स विलेज बहादरपुर खेडी विरान में वार्षिक खेल सप्ताह समारोह में सम्मानित प्रतिभागी?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें