फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में बढ़ाई जाए सुरक्षा, हत्यारोपियों के घर चले बुलडोजर : मोर्चा

विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते संयुक्त वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य मोर्चा ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर दुकानों पर व्यापारियों की हत्या की जाएगी तो समाज और व्यापार किस तरह चलेगा। प्रमुख बाजारों में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। बड़ौत में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। पिछले कुछ महीनों से प्रदेश में वैश्य समाज के साथ लूट, डकैती, चोरी, अपहरण और हत्या जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मोर्चा के पदाधिकारी अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता और सुनील तायल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को ज्ञापन सौंप कर कहा कि कुछ महीनों से प्रदेश में वैश्य समाज के लोगों के साथ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
बड़ौत में व्यापारी पुत्र-पिता की हत्या कर दी गई। वैश्य समाज का हर व्यक्ति भयभीत है। आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने व सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, एक-एक करोड़ की आर्थिक मदद की मांग की।
विज्ञापन

सहारनपुर के अम्बेहटा में हत्या व लूट और हापुड़ में डकैती का भी जिक्र किया। इस दौरान राकेश कंसल, योगेश, पुरुषोत्तम सिंह, प्रमोद करनवाल, मनीष गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, सर्वेश तायल, राजीव बंसल, शिवकुमार सिंघल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें