फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरों से हो रही शराब माफिया की तलाश

विज्ञापन
खतौली में चैकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ ड्रॉन कैमरे से शराब माफिया की जानकारी जुटाते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/खतौली। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए जनपद पुलिस अभियान चलाते हुए ड्रोन कैमरों की मदद से शराब माफिया की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की खपत होती है। इसके चलते जनपद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए देहात क्षेत्र में ड्रोन की मदद से संदिग्ध स्थलों पर शराब माफिया की तलाश की। कई गांवों में ड्रोन उड़ाकर जायजा लिया गया। खतौली में देहात क्षेत्र के पमनावली चौकी क्षेत्र के साथ ही कस्बे के भी मोहल्ला देवीदास में ड्रोन कैमरे से शराब माफिया की तलाश की गई। उधर, तितावी क्षेत्र में शामली जनपद के बाबरी थाने की सीमा से मिले गांव पीपलहेड़ा, पीपलशाह, नंगला पिथौरा और भंभेला के जंगलों में शराब माफिया की तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें