3 पुरकाजी गंग नहर में लापता व्यक्ति की तलाश करते गोताखोर
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लापता व्यक्ति की गंगनहर में तलाश
पुरकाजी। हरिद्वार गंगा स्नान करने गए व्यक्ति की बाइक गंग नहर पटरी पर लावारिस हालत में मिलने की घटना में पुलिस ने गोताखोरों के साथ बाइक स्वामी की गंग नहर में तलाश कराई। अभी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
राजस्थान के जनपद अलवर निवासी गोपाल शर्मा एक फरवरी को घर से फरीदाबाद अपने चचेरे भाई की शादी के कार्ड बांटने आया था, जहां पर कार्ड बांटने के बाद वह गंगा स्नान के लिए हरिद्वार चला गया था, जिसकी बाइक पुलिस को छह फरवरी को पुरकाजी गंग नहर पटरी पर लावारिस हालत में खड़ी मिली थी, जिसमें मिले बैग में पुलिस को आत्महत्या करने का एक पत्र भी मिला था। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा उसके परिजनों को दी गई थी। जिस पर उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसी दिन से उसके परिजन पुरकाजी क्षेत्र में ही रुककर उसकी तलाश में लगे हुए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गोपाल शर्मा के परिजनों के आग्रह पर गोताखोरों की मदद से उसकी गंग नहर में तलाश की। पुलिस फोर्स सहित विकास शर्मा, सोनू आदि परिजन मौके पर मौजूद रहे।