फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम करेंगे नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम करेंगे नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, मचा हड़कंप
विज्ञापन

खतौली। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने नगर पालिका की ओर से पिछले दो वर्ष में कराए गए सभी विकास कार्यों की जांच एसडीएम से कराने के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने नगर पालिका का रिकार्ड भी तलब कर लिया है। डीएम के आदेश से नगर पालिका प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन के विरोध में 15 सभासद बृहस्पतिवार की सुबह मुख्यालय पर डीएम से मिले। सभासदों ने डीएम से नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार की शिकायत की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अजय कुमार को दो साल में कराए गए विकास कार्यों की जांच पड़ताल करने के आदेश दिए। इसके बाद सभासद एसडीएम से मिले। सभासद पति मोनू मंगवानी व सभासद पुत्र अनुज सहरावत ने बताया कि एसडीएम ने विकास कार्यों की जांच करने के लिए पालिका से रिकॉर्ड तलब कर लिया है। एसडीएम ने जल्द ही जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें