फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कुम्हारों के लिए मिट्टी के विकल्प तलाशने पहुंची एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंगनपुर गांव में मिट्टी की किल्लत झेल रहे प्रजापति समाज के लोग
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। एसडीएम सदर निकिता शर्मा राजस्व विभाग की टीम के साथ मंगनपुर गांव पहुंचीं। उन्होंने दीपावली के अवसर पर प्रजापति समाज के लोगों के लिए जंगलों में मिट्टी मुहैया कराने में विकल्प तलाश किए।
मंगनपुर गांव में दर्जनों परिवार मिट्टी के दिए और बर्तन बनाने का कार्य करते हैं। इसी धंधे से उनकी आजीविका चलती है। प्रजापति समाज को सरकार ने बिजली के चाक मुहैया कराए थे, लेकिन गांव में मिट्टी की तंगी के कारण चाक की गति धीमी पड़ गई। इसी वजह से आजीविका पर संकट गहराने लगा। पिछले दिनों भाकियू नेता, क्षेत्र के विकास शर्मा ने प्रजापति समाज के लोगों के साथ पंचायत की थी। नायब तहसीलदार प्रीति देवी ने समस्या का अवलोकन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट आला अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार शाम एसडीएम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने प्रजापति समाज के परिवारों के घर-घर जाकर मिट्टी के बर्तनों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्हें पर्याप्त मिट्टी उपलब्ध कराने के लिए जंगलों में बंजर भूमि तलाश की। एसडीएम ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना। साथ ही समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें