फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड़ी से भरा ट्रक कार पर पलटा, दो मरे

Tue, 02 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर रोड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दो कारों पर पलट गया। हादसे में इकबालपुर चीनी मिल के एकाउंटेंट समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई। चकनाचूर हुई कारों की बॉडी काटकर शवों और घायल छह लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के गांव फेरुपुर निवासी अंशुल पुत्र रविंद्र सोमवार सुबह इंडिका कार में बीमार चाचा ब्रजेश को दिल्ली अस्पताल दिखाने के लिए घर से चला था। कार में ब्रजेश का साला गांव अनेकी निवासी 45 वर्षीय आशीष पुत्र विजयपाल भी था। कार को नीरज चला रहा था। पीछे-पीछे इंडिका कार से जिला हरिद्वार के इकबालपुर शुगर मिल के एकाउंटेंट 45 वर्षीय मनोज पचौरी पत्नी सुनीता और बेटे आशु पचौरी,  उसके दोस्त तैमूर अली के साथ दिल्ली जा रहे थे। कार को बेटा आशु चला रहा था।

सुबह करीब आठ बजे नेशनल हाईवे पर नरा बिजलीघर के सामने आगे जा रहा रोड़ी से भरा दस टायरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़ गया, जिससे ट्रक पलटकर बराबर से गुजर रही दोनों कारों पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही कारों में बैठे लोगों की चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर लोगों में अफरातफरी मच गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान दुर्घटनास्थल पर लोगों का जमघट लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चार क्रेनों को मंगवाया।
विज्ञापन


क्रेनों ने रोड़ी निकालकर ट्रक को बामुश्किल सीधा कर क्षतिग्रस्त कारों को बाहर निकाला। पुलिस ने हादसे में चकनाचूर हुई कारों की बॉडी काटकर दबे लोगों को बाहर निकाला। इकबालपुर शुगर मिल एकाउंटेंट मनोज पचौरी और दूसरी कार में मौजूद आशीष की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल नीरज, अंशुल, ब्रजेश, आशु पचौरी, सुनीता और तैमूर अली को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।

हादसे का सबब
मुजफ्फरनगर। सोमवार को हाईवे पर नरा बिजलीघर के सामने हुए हादसे का कारण भी ओवरलोड रहा। ट्रक में 16 टन रोड़ी ले जाने की मंजूरी है, मगर ट्रक में इससे कहीं अधिक टन रोड़ी भरी थी। जिससे टायर फटा और ट्रक दो कारों पर मौत बन कर पलट गया।ट्रकों की क्षमता के अनुसार माल लेने का मानक निर्धारित है, ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। जनवरी में ही अभियान चलाकर कर हाईवे और अन्य संपर्क मार्गों पर 105 ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ चालान और सीज करने की कार्रवाई की गई है।
- अमिताभ चतुर्वेदी (एआरटीओ )

हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा घायल
जानसठ (ब्यूरो)।  जंधेडी निवासी संजय पुत्र भोपाल चचेरे भाई मनोज पुत्र धर्मपाल के साथ ससुराल मोरना के तौफीर गया था। ससुराल में उसके साले की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई थी। साले का दाह संस्कार कराने के बाद रविवार रात वह वापस घर आ रहा था। करीब साढे़ नौ बजे जैसे ही वह कवाल के बस अड्डे पर पहुंचा तो वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।

चालक वाहन को मौके से भगा ले गया। राहगीरों ने पुलिस की सहायता से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को संजय का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में मृतक का दाहसंस्कार कर दिया गया।

वहीं िसखेड़ा/जानसठ में सिखेडा के पास रविवार रात मुजफ्फरनगर के शेखपुरा कोतवाली निवासी यामीन व सादिक कार से जानसठ की ओर आ रहे थे। तेज गति से आई इंडिका कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। कार चालक फरार हो गया। यामीन व सादिक को पुलिस ने घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें