फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम दफ्तर पर धरना

Tue, 02 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संगठन ने डीएम कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व किसानों ने दूधली से अधिकार क्रांति पदयात्रा निकाली। देर शाम को सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह ने ज्ञापन लिया और मांगों को जल्द पूरी करवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन


भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने सोमवार को दूधली गांव से अधिकार क्रांति पद यात्रा निकाली। जिसमें काफी संख्या में किसान शामिल हुए। यात्रा शहर में जीआईसी के मैदान पर पहुंची। ट्रैक्टरों के यहां खड़ा कर सैकड़ों किसान प्रदर्शन करते हुए जुलूस के रूप में कचहरी पहुंचे। डीएम कार्यालय पर जुलूस धरने में परिवर्तित हो गया। पूरण सिंह ने कहा कि जब तब मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सिटी मजिस्ट्रेट ने मुख्यमंत्री और डीएम के नाम ज्ञापन लिए। ज्ञापन में गन्ना मूल्य भुगतान के अलावा कई मार्गो के निर्माण, पुलों की मरम्मत, किसानों को दुर्घटना बीमा राशि आदि मांगे शामिल रही। सिटी मजिस्ट्रेट ने जल्द मांग पूरी करवाने का आश्वासन दिया, तब धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


धरने में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अब्दुल वाहिद, योगेश शर्मा, ठा. वेदपाल भंमेला, राजपाल सिंह, दिनेश पुंडीर, अंकुर राणा, राहुल, बिल्लू, निरंजन सिंह, विशाल सैनी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुलशैद और संचालन डॉ समीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें